poha recipe in hindi | पोहा कैसे तैयार किया जाता है? (या पोहा क्या चीज से बनता है?)

 poha recipe in hindi | पोहा कैसे तैयार किया जाता है? (या पोहा क्या चीज से बनता है?) 

जिस प्रकार भारत के दक्षिण राज्यों के लोग सुबह के नाश्ते में इटली और उपमा खाना पसंद करते है। ठीक उसी प्रकार भारत के पश्चिमी राज्यों के लोग सुबह व् शाम के नाश्ते के रूप में पोहा खाना पसंद करते है। ये उन राज्यों की लोकप्रिय एव पारंपरिक व्यजंन है। खासतौर पर गुजरात और महाराष्ट्र के लोग इसे बड़े चाभ से बनाते और खाते है।

poha recipe in hindi | पोहा कैसे तैयार किया जाता है? (या पोहा क्या चीज से बनता है?)

यदि आप भी नाश्ते में हल्का और हेल्दी खाने की सोच रहे है, तो पोहा आपके लिये एक अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकी इसे बनाने में जादा समय की आवश्यकता नहीं होती है।

पोहा कैसे तैयार किया जाता है? (या पोहा क्या चीज से बनता है?) 

मिलों में पोहा(चुउडा) तैयार करने के लिए पहले धान को अच्छे से साफ किया जाता है। उसके बाद उसे लगभग 40 से 45 मिनट तक गर्म पानी में डालकर भिगोया जाता है। फिर उसे गर्म पानी से निकलकर, थोड़ा सुखाने के बाद उसे भुना जाता है। फिर भुने धान को पोहा बनाने वाली मशीन में उच्च दबाब डालकर चपटा(कुटाई) किया जाता है। तब जाकर पोहा प्राप्त होता है।  

पोहा मुखरूप से दो प्रकार का होता है, एक मोटा पोहा और दूसरा पतला पोहा।

पोहा रेसिपी इन हिंदी (Poha Recipe In Hindi)

दोस्तों, पोहा भारत के विभिन्न राज्यों में अलग-अगल तरीकों से बनाया जाता है। कही इसे आलू या कांदे के साथ तो, कही इसे सिंपल बनाया और खाया जाता है। और लोग इसे अगल -अगल नामों से जानते है जैसे – चपटा चावल, चिवड़ा, चिउड़ा, चुडा, पौवा आदि। 

आज आप जो पोहा रेसिपी बनाने के लिये सिखने वाले है, वो है, आलू पोहा रेसिपी। आप इसे बहुत कम समय में (लगभग 15 से 20 मिनट) बनाकर तैयार कर सकते है। पोहे को टेस्टी और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और निवू का रस प्रयोग किया जाता है। तो चलिये जादा समय न लेते हुए, होटल जैसा पोहा बनाने की विधि सीखते है। 

पोहा रेसिपी बनाने में लगने वाला समय और मात्रा (Poha recipe time and quantity)

 पहले से तैयारी का समय – 5 मिनट

पकाने का समय – 15 मिनट 

कुल समय – 20 मिनट 

कितने लोगो के लिए – 2  

कठिनाई – आसान 

मिल टाइप – वेज (नाश्ता)

पोहा रेसिपी बनाने की समाग्री (Poha Recipe Ingredients)

निचे दिये गये तालिका में होटल जैसा पोहा रेसिपी बनाने की समाग्री बताई गई है।

पोहा2 कप (मोटा पोहा)
तेल2 चम्मच
राई (सरसों का बिज)½ छोटी चम्मच
जीरा1 छोटी चम्मच
मूगफली के दाने1 छोटी मुट्ठी
करी पत्ता6 से 8
हरी मिर्च1 बारीक़ कटा हुआ
हिंगचुटकी भर (वैकल्पिक)
मटर के दाने¼ कटोरी
चीनी1 चम्मच
टमाटर1 बारीक़ कटा हुआ
आलू (छीला हुआ )1 छोटी साइज़ में काट ले
प्याज1 मध्यम आकार का ( बारीक काट ले)
नमकस्वादानुसार
हल्दी पाउडर¼ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर½ चम्मच
नीबू का रस1 चम्मच
हरा धनिया पत्ता2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

इसे भी पढ़े :- दाल मखनी रेसिपी | Dal Makhani Recipe in Hindi | सम्पूर्ण जानकारी

पोहा रेसिपी बनाने की विधि (Poha Recipe in hindi)

स्टेप 1.  2 कप पोहा ले, उसे बड़ी छाननी में डालकर अच्छे से एक या दो पानी से धो ले। और सारा पानी निकल ले।

स्टेप 2. धोये हुए पोहा में स्वादानुसार नमक और चीनी डालकर अच्छे से मिला ले। (यदि पोहे में मीठा पसंद न हो, तो चीनी न डाले।) 

स्टेप 3. अब एक कढाई या पैन ले, उसे मध्यम आंच पर गर्म करे। जब पैन पूरी तरह गर्म हो जाये, तो उसमे आधा चम्मच तेल डाले और मूंगफली के दाने डालकर फ्राई कर ले और अगल निकाल ले। 

स्टेप 4. अब पैन में बचे हुए तेल डाले।  तेल गर्म होने पर राई( सरसों के बिज) डाले और उसे तेल में चटकने दे। जब राई का चटकन खत्म हो जाये, तब उसमे जीरा डाले, हरी मिर्च, करी पत्ता, मटर के दाने और चुटकी भर हिंग डाले और लगभग 30 से 40 सेकंड तक फ्राई करे। 

स्टेप 5. 30 से 40 तक फ्राई करने के बाद उसमे कटा हुआ प्याज डाले और ब्राउन होने तक भुन ले। 

स्टेप 6. जब प्याज ब्राउन होने लगे, तब उसमे कटा हुआ आलू और नमक (याद रहे नमक आप सिर्फ आलू के लिये डाल रहे है। ) डालकर अच्छे से सबों को मिला ले। और 3 से 4 मिनट के लिये ढक कर छोड़ दे। कभी-कभी बिच-बिच में चलाते रहे।

स्टेप 7. 3 से 4 मिनट तक आलू पकाने के बाद अब उसमे कटा हुआ टमाटर, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर ले। और 1 या 2 मिनट तक पकने दे। 

स्टेप 8. 1 से 2 मिनट तक पकाने के बाद अब इसमें भिगा हुआ पोहा डाले और अच्छी तरह से मिला ले। 

स्टेप 9. मध्यन आंच पर पोहा को लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक पकाये। अब नीबू का रस, कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। और गैस को बंद कर दे। 

स्टेप 10. अब आपका होटल जैसा पोहा रेसिपी बनकर तैयार है। अब चाहे तो इसे चाय के साथ सर्व करे या  इसे गर्मागर्म सर्व करे।

कुछ महत्वपूर्ण टिप (some important tips)

टिप 1. जब भी आप पोहा को धोये, तो उसे पानी में डूबा कर बिल्कुल भी न धोये। अगर आपके पास छाननी न हो तो, पोहे के उपर पानी का छिडकाव कर पोहे को नर्म करे। (याद रहे पोहा नर्म होने चाहिए, गीली नहीं।) जादा पानी का उपयोग न करे।  

टिप 2. जब भी आप पोहा रेसिपी बनाने के लिये पोहा लेते है, तो एक बात का ख्याल रखे आपको मोटा पोहा लेना है।  पतले पोहे का उपयोग न करे। 

टिप 3. अगर आप बच्चे के लिये पोहा बना रहे है, तो आप इसमें कटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च और लास्ट में अनार के दाने का उपयोग कर सकते है। 

दोस्तों, आज आपने सिखा पोहा रेसिपी बनाने की विधि। (Poha Recipe in Hindi) यदि आपको इसे बनाने में कोई भी परेशानी आती हो या कुछ रेसिपी में कोई कमी रह गई हो तो आप हमारे साथ जरुर शेयर करे।और आप इसे एक बार घर पर जरुर बनाये और हमें बताये की आपका पोहा रेसिपी कैसा बना। 

Previous
Next Post »