मुर्गी मा काजू (पारसी तरीका) murgi ma kaju recipe | Hindi Recipes

मुर्गी मा काजू बनाने का आसान तरीका (पारसी तरीका) murgi ma kaju recipe

 १० व्यक्तियों के लिए
सामग्री :
१० ग्राम अदरक
१५ फाँके लहसुन
१/२ कि. ग्राम मुर्गी के टुकड़े
१० साबुत लाल मिर्च (काश्मीरी) १/२ प्याला
           गरम पानी में १५ मिनट भिगोकर
           पानी निथार कर अलग रखा हुआ
१ छोटा चम्मच जीरा
१/२ प्याला काजू के छोटे-छोटे टुकड़े
१ १/२ प्याला पानी
१/२ प्याला वनस्पति तेल
२ मंझोले (२०० ग्राम) प्याज़ बारीक व लम्बे कटे हुए
४ छोटे चम्मच नमक
३बड़े चम्मच टॅमाटो केचप
१ छोटा चम्मच चीनी
मुर्गी मा काजू  (पारसी तरीका) murgi ma kaju recipe | Hindi Recipes
मुर्गी मा काजू  (पारसी तरीका) murgi ma kaju recipe | Hindi Recipes

बनाने की  विधी :
१. अदरक व लहसुन को इकट्ठा पीसकर पेस्ट बनाइए और मुर्गी के टुकड़ों पर
अच्छी तरह से मलिए. लगभग १घंटे तक रिसने दीजिए.
२. साबुत मिर्च व जीरा में थोड़ा-थोड़ा पानी (१/२ प्याला, मिर्च से अलग किया हुआ)
समय-समय पर डालते हुए इकट्ठा पीसकर पेस्ट बनाइये.
३. अलग से काजू में थोड़ा-थोडा पानी ( प्याला) समय-समय पर डालते हुए।
पीसकर पेस्ट बनाइए.
४. तेल को कुकर में लगभग ३मिनट तक गरम कीजिए. प्याज़ डालकर सुनहरा भूरा
होने तक तलिए मिर्च का पेस्ट डालकर लगभग ३मिनट तक भूनिए. मुगी डालकर।
लगभग १० मिनट तक और भनिए नमक व शेष पानी ( १प्याला) डालकर अच्छी तरह।
से मिलाइए.
५. कुकर बंद कीजिए, तेज़ आंच पर पूर्ण प्रेशर आने दीजिए. आंच कम कर ५मिनट
तक पकाइए.
६. कुकर को आंच से नीचे उतारिए और अपने आप ठंडा होने दीजिए.
७. कुकर खोलिए.
८. कुकर को मुर्गी के साथ तेज़ आंच पर रखिए. काजू का पेस्ट,टॅमाटो केचप व चीनी
मिलाइए, तरल गाढ़ा हो जाने तक लगातार चलाते हुए पकाइए (लगभग २मिनट)
गरमागरम परोसिए.

Previous
Next Post »